Advertisement

home

थाना समाधान दिवस का आयोजन,डीएम,एसपी ने गजरौला थाना में की जनसुनवाई

 

 

अवनीश श्रीवास्तव@express views

पीलीभीत।जनपद के सभी थानों में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है।इसी क्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह/एसपी अभिषेक यादव के द्वारा थाना गजरौला में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गजरौला में जन शिकायतों की सुनवाई की गई है। जनसुनवाई के दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया, साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।थाना प्रभारी बृजबीर सिंह को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये,किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे।उन्होंने ग्राम प्रधानों से वार्ता करते हुए कहा कि गांव में जिनकी विरासत दर्ज होना है उनकी विरासत दर्ज कराने में सहयोग करें।मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का सहयोग करें।गांव के विवादों को गांव में ही सुलझायें एवं गांव को मुकदमा विहीन बनाने का प्रयास करें।इस अवसर पर ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, थानाध्यक्ष,लेखपाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे है।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

19 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

1 day ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

2 days ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

3 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

3 days ago