Advertisement

home

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने फर्जी मुकदमों पर जताई आपत्ति, दी आंदोलन की चेतावनी

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज न किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी फर्जी संगठन के दबाव, धमकी या रोड जाम-थाना घेराव की धमकी से प्रशासन कार्यवाही करता है, तो यह संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और यदि कोई कार्यकर्ता वास्तव में दोषी पाया जाए, तभी उस पर कार्रवाई हो।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि बिना जांच के किसी पर फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ, तो अखिल भारत हिन्दू महासभा पूरे उत्तर प्रदेश में धरना-प्रदर्शन और रोड जाम जैसे आंदोलन करेगी, जिससे राज्य में विद्रोह की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग लगातार रोड जाम और विरोध-प्रदर्शन की धमकी देते हैं, वे आम जनता को परेशान कर रहे हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि पहले ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाए और उनकी हकीकत सामने लाए।

महासभा ने प्रशासन से स्पष्ट किया है कि यदि उनकी धमकी के दबाव में कोई कार्यवाही हुई, तो संगठन सख्त आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago