बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे के पास स्थित पाटनी परिवार के घर की है। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी गोल्डी बराड़ गैंग ने यहां आकर 9 राउंड फायरिंग की।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने पाटनी परिवार को हर संभव मदद और सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया। साथ ही, घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला हाल ही में संतों पर की गई टिप्पणी को लेकर किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…