अखिलेश मिश्र@express views
रायबरेली। शहर के कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बीती रात अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक टीवी चैनल के पत्रकार को खबर चलाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पत्रकार ने आरोप लगाया है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसका सिर कलम करने की धमकी दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अशोभनीय टिप्पणी की।
पीड़ित पत्रकार वैभव वाजपेयी, निवासी कानपुर रोड, चक भीखमपुर राना नगर, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप गए थे। इसी दौरान बिना नंबर की काली बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि अगर खबरें चलाना बंद नहीं किया तो सिर कलम कर देंगे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…