Advertisement

home

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएमएस से की गाली-गलौज, हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

पीलीभीत। जिला चिकित्सालय की पुरुष इमरजेंसी शनिवार दोपहर रणक्षेत्र बन गई, जब हिंदू रक्षा परिषद के करीब 15–20 पदाधिकारी और कार्यकर्ता अचानक वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। हंगामाइयों ने कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेश कुमार को फोन कर बुलाया और आते ही उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता शुरू कर दी।

डॉक्टरों का आरोप है कि भीड़ को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि सीएमएस पुरुष चिकित्सालय और सीएमओ मौके पर मौजूद हैं। इसके बावजूद उपद्रवी लोग भड़क गए और सीएमएस पर भला-बुरा कहने लगे। इस दुर्व्यवहार से आहत सीएमएस की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर हालत में बरेली के राममूर्ति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। भयभीत चिकित्सकों ने प्रधानाचार्या को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उपद्रवियों पर कठोर संवैधानिक व कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी भी चिकित्सक के साथ इस तरह का व्यवहार न दोहराया जा सके।

आपको बता दें कि बीते दिनों इसी संगठन के लोगो ने ग्राम पंडरी के प्रधान व एक हिन्दू वादी संगठन के जिला उपाध्यक्ष से भी गाली-गलौज व मारपीट की थी और रंगदारी का भी आरोप लगा था। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों पर न्यूरिया थाने मे मुकद्दमा भी पंजीकृत हो गया है अब अस्पताल में हुई घटना से चिकित्सकों मे भी रोष व्याप्त है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

8 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

10 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

12 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

12 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

22 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

22 hours ago