Advertisement

home

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की दबंगई, रेस्टोरेंट संचालक से मांगी रंगदारी, 60 हजार रुपए देकर बचाई जान

अवनीश श्रीवास्तव@express views

पीलीभीत। जिले में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की दबंगई और रंगदारी के दिन व दिन नए मामले सामने आ रहे है।

नवाबगंज (बरेली) निवासी रेस्टोरेंट संचालक सुवजीत सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 13 सितंबर को संगठन के दबंगों ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर धमकाया और ₹1 लाख की रंगदारी मांगी।

संचालक का कहना है कि उनका रेस्टोरेंट डा. भगवान दास हॉस्पिटल, अवध नगर, गौहनिया फाटक, के पास इटैलियन कैफे एंड रेस्टोरेंट के नाम से स्थित है।

पीड़ित ने बताया घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे कुछ अज्ञात लोग जबरन अंदर घुसे और आरोप लगाने लगे कि रेस्टोरेंट में गलत काम होता है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि वह विश्व हिंदू परिषद संगठन से जुड़े हैं और जल्द ही उनका जिलाध्यक्ष आकर कार्रवाई करेगा।

पीड़ित के मुताबिक, दबाव बनाते हुए दबंगों ने कहा कि यदि रेस्टोरेंट और खुद को बचाना है तो तुरंत 80 हजार रुपये दो, वरना जिलाध्यक्ष आने पर ₹1 लाख देना पड़ेगा। डर के माहौल में संचालक ने अपने जीजा के खाते में ₹20,000 डलवाए और शेष रकम एटीएम से निकालकर कुल ₹60,000 उन्हें दे दिए।

सुवजीत सिंह ने बताया कि पैसे देने के बाद भी दबंगों ने धमकी दी कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को दी गई तो रेस्टोरेंट पर झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे और अखबारों में खबर छपवाकर उनकी छवि खराब करेंगे।

पीड़ित ने बताया कि बाद में पता चला कि रंगदारी मांगने वालों में गौरव राणा, आशीष लोधी, शिवम सक्सेना व बजरंगी शामिल थे, जो खुद को विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा बताते हैं।

संचालक ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी लूटी हुई रकम वापस दिलाई जाए। साथ ही यह भी कहा कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं दबंगों की होगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

8 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

10 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

12 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

12 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

22 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

22 hours ago