बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में शामिल दो शूटर बुधवार शाम गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में एनकाउंटर में मारे गए। दोनों बदमाशों ने यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर आधुनिक हथियारों से हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें ढेर कर दिया। इस गैंग से जुड़े दो अन्य शूटर अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
एनकाउंटर के कुछ ही घंटे बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार के करीबी रोहित गोदारा की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया गया। इसमें मारे गए शूटरों को “शहीद” बताया गया और लिखा गया कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि “सनातन धर्म की हार” है। साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को धमकी दी गई कि मारे गए शूटरों की मौत का बदला लिया जाएगा।
12 सितंबर को हुई थी फायरिंग
12 सितंबर की रात करीब साढ़े तीन बजे बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ नौ राउंड फायरिंग की थी। वारदात के बाद रोहित गोदारा की फेसबुक आईडी से जिम्मेदारी ली गई थी। पोस्ट में स्वामी अनिरुद्धाचार्य और स्वामी प्रेमानंद के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर गुस्सा जाहिर करते हुए आगे भी ऐसी हरकत दोहराने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
रोहित गोदारा के ताजा पोस्ट को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एजेंसियां जांच में जुट गई हैं और माना जा रहा है कि यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए फिर से खौफ फैलाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल फरार शूटरों की तलाश तेज कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…