Advertisement

home

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले पांचवें आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

बरेली ।अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बरेली में पुलिस ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले पांचवें आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इस आरोपी ने दिशा पाटनी के घर की रेकी की थी। जानकारी के मुताबिक बरेली देहात के शाही थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आया।

बता दें कि दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें से दो आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, तो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं अब एक अन्य आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ है। बता दें कि दिशा पाटनी के घर पर बीते हफ्ते फायरिंग की घटना हुई थी। शूटरों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। गोली चलाने वाले दो आरोपी बीते बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए थे। वहीं अब आज सुबह इसी मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है।

वहीं एनकाउंटर के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को पुलिस से माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में आरोपी घायल अवस्था में माफी मांगता नजर आ रहा है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। कुछ पुलिस वालों ने उसे पकड़ा हुआ था और इस दौरान वह लंगड़ाते हुए माफी मांग रहा था। आरोपी बार-बार कह रहा था कि अब वह यूपी में कभी नहीं आएगा, वह बाबा की पुलिस के सामने कभी नहीं आएगा। हाफ एनकाउंटर के बाद से यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

7 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

17 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

19 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

21 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

21 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago