Advertisement

home

हाईवे पर युवती को घायल अवस्था में फेंकने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, लोहे का पाना और तेजाब की बोतल बरामद

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने हाईवे पर युवती को घायल अवस्था में कार से फेंकने वाले आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाना, तेजाब की एक खाली व एक भरी बोतल तथा प्रयोगशुदा मेडिकल ग्लब्स बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया 16 सितम्बर को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक युवती हाईवे किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवती ने होश में आने पर बताया कि उसने एएनएम का डिप्लोमा किया है और बरेली के अनन्तरूप हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। इसी दौरान उसका संबंध अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल से हुआ। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
जब युवती ने कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 16 सितम्बर को वह युवती को कार में बैठाकर डोहरा रोड ले गया और खाने-पीने की चीजें दिलाकर नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बाद में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास सुनसान इलाके में ले जाकर लोहे के पाना से हमला किया और उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर वहीं छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 20 सितम्बर को आरोपी डॉक्टर श्रीपाल पुत्र सुखलाल, निवासी पवन विहार कॉलोनी थाना बारादरी, संचालक अनन्तरूप हॉस्पिटल बरेली, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर घटना की पूरी जानकारी दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से पीड़िता के कपड़े, गुलाबी रंग की जूती, लोहे का पाना, तेजाब की बोतलें और मेडिकल ग्लब्स बरामद किए।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, उपनिरीक्षक पवन कुमार शर्मा, कांस्टेबल मुर्तजा हसन व कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 hours ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

1 day ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

1 day ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

1 day ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

1 day ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

1 day ago