Advertisement

home

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष पद से यशवन्त सिंह किए गए निष्कासित

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में कड़ा कदम उठाते हुए पीलीभीत जिले के जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह को उनके पद से निष्कासित कर दिया है। परिषद के सचिव रचना गौतम द्वारा जारी जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यशवन्त सिंह लगातार संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

जारी पत्र में कहा गया कि संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए 14 सितंबर 2025 से उन्हें उनके पद से हटाकर संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय संगठन की अनुशासन समिति की संस्तुति पर लिया गया है।

परिषद ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया है कि यशवन्त सिंह अब परिषद से किसी भी प्रकार से अधिकृत नहीं हैं तथा उनके किसी भी कार्य को संगठन की मान्यता प्राप्त नहीं होगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

24 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago