Advertisement

home

बरेली: धूमधाम से मनाया गया दशम् आयुर्वेद दिवस, विशाल रैली व योगाभ्यास शिविर का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग बरेली द्वारा मंगलवार को गांधी उद्यान में दशम् आयुर्वेद दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल योगाभ्यास शिविर और भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों व संस्थानों से आए लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने भी दीप प्रज्वलन कर आयुर्वेद को जीवनशैली का अंग बनाने पर जोर दिया।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि “आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रोगों की भी निवृत्ति होती है।” वहीं एडीएम सिटी ने आयुर्वेद को “एक पैथी नहीं बल्कि विज्ञान” बताया और इसे सभी को अपनाने की अपील की।

योगाभ्यास के बाद सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गांधी उद्यान से चौकी चौराहे तक और फिर वापस गांधी उद्यान तक निकाली गई, जिसमें आयुर्वेद प्रचार-प्रसार से जुड़े नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम में रोहिलखण्ड, एएनए, फ्यूचर, गंगाशील, श्री धन्वंतरि और आरके आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सहित कई संस्थानों के छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया।

अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 53 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी भगवान धन्वंतरि पूजन, मोटापे के लिए आयुर्वेद आहार, कैंसर देखभाल पर संगोष्ठी, चिकित्सा शिविर और औषधीय पौधों की जानकारी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अमरीष अवस्थी, डॉ. तपिश माहेश्वरी, डॉ. विश्वजीत कुमार त्रिपाठी, डॉ. जितिन गुप्ता, अरविंद कुमार वर्मा व कार्यालय स्टाफ सहित सभी योग प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

15 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

15 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

15 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

3 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago