बरखेड़ा। एक परिवार, एक पहचान (फैमिली आईडी) योजना को गति देने के लिए नगर क्षेत्र बरखेड़ा में डोर-टू-डोर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह एवं उचित दर विक्रेता मोहम्मद असलम के नेतृत्व में संचालित हुआ।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त आदेशानुसार इस अभियान का उद्देश्य 7 दिनों के भीतर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।
पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान नगर में भ्रमण करते हुए 10 ऐसे लोग मिले जिनकी फैमिली आईडी बनाई जा सकती थी। मौके पर ही उन्हें आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका राशन कार्ड नहीं है, वे भी फैमिली आईडी बनवाएं, ताकि उन्हें सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके।
.
बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…