Advertisement

home

तेज रफ्तार हार्ले डेविडसन बैरिकेडिंग से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल

बरेली। मंगलवार देर रात शहर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। कमिश्नर कार्यालय के सामने तेज रफ्तार हार्ले डेविडसन बाइक बैरिकेडिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार युवक सर्किट हाउस चौराहे से चौकी चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान कमिश्नरी के सामने डिवाइडर पर यूनिपोल लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए सड़क के दोनों ओर लोहे के पाइप लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी। तेज रफ्तार बाइक सीधे उसी बैरिकेडिंग से जा भिड़ी।

टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से भी टकराई और तीनों सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौकी चौराहा प्रभारी नितिन राणा मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि बाइक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और पुलिस घायलों के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल तीनों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग पर कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगे थे, जिसके चलते रात में उसे पहचान पाना मुश्किल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला

बरेली। चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच…

5 hours ago

पुलिस चौकी का उद्घाटन,एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काट कर किया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बरेली। जनपद के मीरगंज क्षेत्र में कानूनख व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा…

6 hours ago

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

1 day ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

1 day ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

1 day ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

1 day ago