बरेली। शहर की नई सितारा स्वाति तिवारी ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर मिस उत्तर प्रदेश 2025 का ताज जीतकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया। 2019 में नेशनल योगा चैंपियन रह चुकी स्वाति ने राजधानी के चमचमाते मंच पर ताज पहनते ही हज़ारों तालियों की गूंज से पूरा सभागार भर दिया।
“बरेली की बेटी – उत्तर प्रदेश का गौरव”
यह क्षण न केवल स्वाति, बल्कि उनके पिता लल्लन प्रसाद तिवारी और माता मिथलेश तिवारी के लिए भी गर्व और सम्मान का बन गया।
अब स्वाति तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका सपना है कि आने वाले दिनों में मिस इंडिया का ताज भी उत्तर प्रदेश की झोली में आए और बरेली का नाम पूरे देश में सितारों की तरह चमके।
अपनी इस कामयाबी का श्रेय स्वाति ने अपने परिवार को दिया। मंच पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा –
“मेरी माँ मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। हर परिस्थिति में उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया। आज यह ताज सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि मेरी माँ और पूरे उत्तर प्रदेश की जीत है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…