Advertisement

home

एसआई पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेकर आरोपियों को बचाने का आरोप,वीडियो वायरल, निलंबित

बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र के कठर्रा ढाल में दुकान में हुई आगजनी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक (एसआई) ने आरोपियों से 35 हजार रुपये रिश्वत ली और उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।

पीड़ित ने खुलकर आरोप लगाया कि एसआई सतीश कुमार ने आरोपियों से पैसा लेकर विवेचना प्रभावित करने की कोशिश की। इस बीच रिश्वत लेने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दारोगा को निलंबित कर दिया। वहीं एसपी उत्तरी ने भी प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सीओ को जांच सौंपी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आगजनी की घटना में पहले ही काफी नुकसान हो चुका है और अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

23 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

23 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

23 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago