Advertisement

home

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे दल बल के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च


बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में पूरे दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में बिहारीपुर चौकी से मूलुकपुर चौकी तथा बड़ा बाजार एवं श्यामगंज पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त की गयी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान बताया कि समाचार पत्रों/सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि कल कुछ लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में धारा-163 लगी हुई है जो कि पहले धारा-144 कहलाती थी जिसके अंतर्गत पूरे जनपद में रैली/धरना प्रदर्शन पर रोक लगी है और इन परिस्थितियों में यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति के 5वें चरण का शुभारम्भ किया गया था। आज उसी के परिप्रेक्ष्य में 800 महिला आरक्षी और अन्य पुलिस बल के साथ आमजन और महिलाओ में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि जो हमारे बरेली द्वारा विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है और विकास के पायदान पर प्रदेश में जनपद बरेली प्रथम स्थान पर है। उन्होंने अपील की है कि आप सभी लोग मिलकर जनपद की शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में धारा-163 के अन्तर्गत बिना अनुमति के जनपद में कोई भी धरना/प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है और इसे पूर्णतः लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों द्वारा शहर, कस्बों, गांव अलग-अलग स्थानों पर बैठक कर लोगों को अवगत कराया गया हैं और मिशन शक्ति के अन्तर्गत जहां पर महिलाओं का आवागमन अधिक होता है वहां पर उनको भरोसा दिया जाएगा कि पुलिस और प्रशासन उनके साथ है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

23 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

23 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

23 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago