बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भोलेनगर सब्जी मंडी निवासी शोभित गुप्ता के परिवार पर बुधवार शाम दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार की 17 वर्षीय बेटी नीतिका गुप्ता, जो इंटर की छात्रा है, प्रतिदिन साहूकारा स्थित कोचिंग जाती है। इसी दौरान कस्बे का युवक राहिल कई दिनों से उसका पीछा करता था और अश्लील टिप्पणियां करता था।परिजनों के मुताबिक बुधवार को भी राहिल छात्रा का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। छात्रा ने जब अपनी मां प्रीति गुप्ता को इस बारे में बताया तो उन्होंने आरोपी युवक को फटकार लगाई। इस पर राहिल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और एक दर्जन से अधिक युवक गुप्ता परिवार की दुकान में घुस आए और जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने धमकी दी कि लड़की को घर से उठाकर ले जाएंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को हमलावरों से बचाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक राहिल व उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…