Advertisement

home

बरेली में बबाल:  ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने पकड़ा तूल,जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरी भीड़, पुलिस का लाठीचार्ज; मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। शहर में शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने हालात बिगाड़ दिए। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग नौमहला मस्जिद और श्यामगंज इलाके में जमा होकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते जुलूस ने तोड़फोड़ और पथराव किया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रशासन ने इस्लामिया मैदान, बिहारीपुर और श्यामगंज को छावनी में बदल दिया था। जगह-जगह बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी और भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई।

नमाज के बाद तनाव: नौमहला मस्जिद से निकली भीड़ ने ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर थामकर नारेबाजी शुरू की। श्यामगंज में पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

भीड़ द्वारा पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई लोग घायल होने की खबर है।

प्रशासन का बयान: डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

तौकीर रजा नजरबंद

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को प्रशासन ने सौदागरान स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। उन्होंने पहले इस्लामिया मैदान में धरने की घोषणा की थी, लेकिन अनुमति न मिलने पर उसे स्थगित कर दिया गया। बावजूद इसके, नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई।

विवाद की शुरुआत 

यह विवाद कानपुर में बरावाफत जुलूस के दौरान शुरू हुआ, जब ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मुस्लिम संगठनों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किए, जिसका असर बरेली तक पहुंचा।

 

Express views

Recent Posts

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

13 hours ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

15 hours ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

15 hours ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

16 hours ago

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…

16 hours ago

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…

16 hours ago