Advertisement

home

बवाल पत्थर बाजी औऱ फायरिंग मामले के मुख्य साजिश कर्ता मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोगो को पुलिस ने भेजा जेल

 

बरेली। शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को बार-बार सांप्रदायिक हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश करने वाले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। शुक्रवार को हुए बरेली बवाल के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर मौलाना को गिरफ्तार कर शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौलाना के साथ आठ अन्य उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मौलाना तौकीर के भड़काऊ भाषण और उकसावे पर ही शुक्रवार को बरेली में हिंसा भड़की। खलील तिराहे से इस्लामियां ग्राउंड तक पथराव, तोड़फोड़, नारेबाजी और दहशत का माहौल बन गया था। लेकिन डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री बल ने हालात को काबू में कर लिया और शहर को दंगे की आग में झुलसने से बचा लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तौकीर रजा को शुक्रवार शाम ही दबोच लिया गया था। वह पुलिस को चकमा देने के लिए अपने करीबी नेता फरत के घर फाइक इंक्लेव में छिपे हुए थे। समर्थकों के बीच यह संदेश फैला दिया गया था कि मौलाना दिल्ली निकल गए हैं। लेकिन पुलिस ने वहीं उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और देर रात एसपी ट्रैफिक अकमल खान की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रख दिया। शनिवार सुबह सख्त सुरक्षा घेरे में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मौलाना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि “मुझे गिरफ्तार कर जेल भेज दो, रसूल के नाम पर सब मंजूर है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी साफ कर दिया था कि उपद्रवियों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इसके बाद पुलिस ने उनकी “ख्वाहिश” पूरी कर दी और अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है।

दंगों से दागदार इतिहास रहा मौलाना का

यह पहली बार नहीं है जब तौकीर रजा पर बरेली में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा हो। 2010 के दंगों से लेकर एनआरसी, धारा 370 और अन्य मुद्दों पर भी वह बार-बार लोगों को भड़काते रहे हैं। कोर्ट ने भी कई बार उनके भड़काऊ बयानों पर सख्त रुख अपनाया है। इस बार भी पुलिस ने साफ कहा है कि तौकीर और उनके साथियों पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट तक लगाया जाएगा।

फिलहाल बरेली पुलिस ने 36 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर के अमन-चैन को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

10 hours ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

1 day ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

1 day ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

1 day ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

2 days ago