पीलीभीत। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कोतवाली पूरनपुर पहुंचकर जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान भूमि विवाद, विद्युत समस्या सहित कई शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दशा में कोई शिकायत अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर विवादों का निस्तारण कराया जाए। साथ ही उन्होंने आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की और अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया।
थाना समाधान दिवस के दौरान मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय चाट फिरोजपुर की कक्षा 8 की छात्रा अनामिका और प्राथमिक विद्यालय सिमरिया की छात्रा फराना बी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों छात्राओं ने थाना परिसर का अवलोकन किया, थाने की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस की कार्यशैली से अवगत हुईं।
इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) के बारे में भी जानकारी दी गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, थानाध्यक्ष, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…