Advertisement

home

बरेली: तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट सेवा बंद

बरेली। मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए बरेली में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। अफवाहों के फैलने और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश के मुताबिक इंटरनेट सेवा 29 सितम्बर की रात 12:30 बजे तक बंद रहेगी।

पुलिस ने बताया कि मौलाना तौकीर रज़ा के साथ 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तौकीर पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार की नमाज के बाद लोगों को ‘I Love Muhammad’ के पोस्टर लेकर जमा होने के लिए बुलाया था। इसके बाद शहर में जमकर बवाल हुआ और तनाव की स्थिति बन गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस बल के साथ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Express views

Recent Posts

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago