Advertisement

home

हिन्दू महासभा की बैठक सम्पन्न, युवाओं को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व


पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय उर्मिल बारातघर में जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से युवाओं को दायित्व सौंपे गए। राहुल राठौर को युवा जिला उपाध्यक्ष, अमित अवस्थी को युवा जिला मंत्री, नरेश राठौर को युवा जिला सचिव, नितिन मिश्रा को युवा नगर अध्यक्ष, अभिषेक शंखधार को युवा नगर महामंत्री और निखिल गुप्ता को युवा नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में नौगवां पकड़िया नगर अध्यक्ष का दायित्व महेश श्रीवास्तव को मिला, जबकि अमरिया ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार वर्मा और ब्लॉक महामंत्री पद पर सुमेन्द्र उपाध्याय को नियुक्त किया गया। नगर टीम में लखन प्रताप को नगर संरक्षक, विनोद को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव कश्यप, जय सिंह, सचिन मौर्य, विपिन मौर्य, राहुल और सोनू मौर्य को नगर मंत्री, राजपाल मौर्य, विनोद मौर्य, प्रमोद कश्यप को नगर सचिव, राजपाल बघेल को नगर मीडिया प्रभारी, हरीश शर्मा को नगर उपाध्यक्ष और जितेंद्र कश्यप को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि हिन्दू महासभा एक वैचारिक संगठन है, जिसकी नींव त्याग और समर्पण पर रखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देंगे और युवाओं में जागरूकता का संचार करेंगे।

जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और संगठन को मजबूत करना है। जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने संगठन को परिवार बताते हुए कहा कि हर सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण है और समाजहित के मुद्दों पर महासभा हमेशा अग्रणी रही है।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, प्रकाश अग्निहोत्री, राहुल देव, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, महिला नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

13 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

13 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

13 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

3 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago