Advertisement

home

बरेली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध चार्जिंग स्टेशन ध्वस्त और बरातघर सील

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बवाल की साजिश रचने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में सपा पार्षद उमरान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को ध्वस्त कर दिया।

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा पार्षद ओमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि नाले पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध तरीके से चार्जिंग स्टेशन बनाया गया था। बुलडोजर से बाउंड्री वाल को तोड़ दिया गया। पार्षद उमान का एक और चार्जिंग स्टेशन विद्युत चोरी से संचालित होता पाया गया। इस पर भी कार्रवाई की गई है।

मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार मोहसिन रजा खान और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। मोहसिन रजा मननानी मियां का दामाद है। मोहसिन के घर पर कार्रवाई करने के लिए बीडीए और नगर निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान मोहसिन रजा की अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई। मोहसिन ने आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीतिक है। वह 2005 में आईएमसी छोड़ चुके हैं। तौकीर रजा से कोई वास्ता भी नहीं है।

मोहसिन ने कहा कि तौकीर रजा से उसका कोई वास्ता नहीं है। यह सब भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष के कहने पर हो रहा है। उन्होंने पहले भी उन पर गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहसिन के पिता ने कोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाया तो टीम ने कार्रवाई रोकी। वहीं मोहसिन रजा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है। मोहसिन रजा के घर के सामने ही नाले पर अवैध चार्जिंग स्टेशन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित नरियावल में हमसफर बरातघर को सील कर दिया है। ये बरातघर शराफत का है, जो शहर के सूफीटोला का निवासी है और मौलाना तौकीर रजा का बेहद करीबी बताया जाता है। बीडीए की टीम मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ हमसफर बरातघर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने नोटिस चस्पा किया है, जिसके मुताबिक अवैध तरीके से निर्माण करने पर यह कार्रवाई की गई है।

Express views

Recent Posts

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

13 hours ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

15 hours ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

15 hours ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

15 hours ago

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…

16 hours ago

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…

16 hours ago