Advertisement

निर्दोषों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई, उपद्रवियों को मिलेगी कड़ी सजा : DM


बरेली। जिले में हाल ही में हुये घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी, लेकिन जो लोग माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “बरेली की फिजा को किसी भी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। जनपद के नागरिक संयम रखें, कानून का पालन करें और किसी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।” उन्होंने कहा कि “सरकार की नीति स्पष्ट है-अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को छुआ भी नहीं जाएगा।”
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दो टूक कहा कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को बक्शा नहीं जायेगा। कुछ असामाजिक तत्व लगातार माहौल को खराब करने की साजिश कर रहे हैं, विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को बरगलाकर उन्हें पत्थर, असलाह और हथियार थमाने का प्रयास किया गया है, जिसे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो पर्दे के पीछे से बच्चों को उकसाते हैं और खुद सुरक्षित रहते हैं। अब ऐसे किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
कुछ इलाकों में हुई कार्रवाई पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो भी गिरफ्तारियां हो रही हैं, अवैध निर्माण चिन्हित और सील किये जा रहे हैं। वह वीडियो फुटेज, डिजिटल सबूत और पुख्ता जांच के आधार पर ही की जा रही हैं। किसी को केवल शक के आधार पर नहीं उठाया जा रहा। पूरी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उससे केवल पूछताछ की जाएगी, लेकिन साक्ष्य के बिना किसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने बरेली की जनता से शांति और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनपद में अमन और सौहार्द की मिसाल रही है। आज भी आवश्यकता है कि हम सब मिलकर ऐसे तत्वों को नाकाम करें जो हमारी एकता को तोड़ना चाहते हैं और सौहार्द के वातावरण का बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई गलत सूचना मिले या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो सीधे प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, न कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएं।

Express views

Recent Posts

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

12 hours ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

14 hours ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

14 hours ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

14 hours ago

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…

15 hours ago

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…

15 hours ago