Advertisement

home

धार्मिक धरोहर पर बुलडोज़र चलने से ग्रामीणों में रोष, लेखपाल और भूमाफिया पर संगीन आरोप

बीसलपुर (पीलीभीत)।ग्राम गोवल पतीपुरा के एक प्राचीन धार्मिक स्थल को गाँव के सत्यपाल यादव पुत्र मैकूलाल द्वारा राजस्व अधिकारियों की सांठगांठ से क्षति पहुंचाने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर को मिटाने का प्रयास किया गया है। बताया गया कि भूमाफिया ने प्राचीन नीम का पेड़ कटवा दिया, वहीं सदियों पुराना कुंआ और शिवलिंग भी तोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत 28 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस सं. 40015125020932) पर दर्ज कराई। जाँच के लिए पहुँचे क्षेत्रीय लेखपाल सनी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने पहले शिकायतकर्ताओं से पैसे की माँग की और बाद में भूमाफिया से मिलकर गलत रिपोर्ट तैयार कर दी। आरोप है कि लेखपाल ने गाटा सं. 234 के बजाय गाटा सं. 134 का हवाला देकर पूरे प्रकरण को दबाने की कोशिश की।

ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल सनी की भूमिका भी भूमाफिया जितनी ही संदिग्ध है। उन्होंने धरोहर को बचाने के बजाय उसे मिटाने वालों का साथ दिया।

गाँव के लोगों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान वर्षों से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का केंद्र रहा है, जहाँ हरियाली तीज, शादी-ब्याह और पूजा-अर्चना जैसी परंपराएँ निभाई जाती थीं। लेकिन इस धरोहर से छेड़छाड़ ने पूरे गाँव की धार्मिक भावनाओं को झकझोर दिया है।

 

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 hours ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

1 day ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

1 day ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

1 day ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

1 day ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

1 day ago