Advertisement

home

बरेली में पुलिस का फ्लैग मार्च, विजयदशमी से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

बरेली। जुमे की नमाज़ के बाद हुए बवाल के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क हो गया है। विजयदशमी पर्व को लेकर मंगलवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। भारी पुलिस बल और अधिकारी पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते नज़र आए।

फ्लैग मार्च की अगुवाई एसपी साउथ आंशिका वर्मा ने की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रहीं। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल सड़क पर उतरा और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

फ्लैग मार्च कोतवाली थाना क्षेत्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुज़रा। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और राहगीरों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

प्रशासन का कहना है कि विजयदशमी पर्व पर शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और शहर में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

21 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

22 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

22 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago