Advertisement

home

पूरनपुर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर टीम ने क्षेत्राधिकारी व कोतवाल से की मुलाकात

अवनीश श्रीवास्तव@express views

पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा विंग जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा व नगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को नगर के नवागत क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन पांडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह, माला व बुके भेंट किए गए।

बैठक में व्यापारी सुरक्षा, भ्रष्टाचार रोकथाम और त्योहारों के दौरान जाम की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। शैली शर्मा ने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा और रामलीला मेले में अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की मांग रखी। क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने आश्वस्त किया कि सर्राफा बाजार में गश्त और सख्त की जाएगी। वहीं त्यौहारों के दौरान नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा पर नियंत्रण की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस मौके पर युवा जिला मंत्री अभिलाष गुप्ता, हर्षित गंगवार, मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. हसन, रिजवान सिद्दीकी, राहत शेरी, संजीव यादव, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, रजवी सिद्दीकी, बजी मंसूरी, हसमत अली क़ादरी, संगठन मंत्री मो. एजाज, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवा इकाई नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा ने नसीम शेरी को संगठन मंत्री पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।

 

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

13 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

13 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

13 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

3 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago