Advertisement

home

बरेली में प्रेमी युगल का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली। जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के झंडूली गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके देखे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका करीब 9 दिन पहले घर से लापता हुए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में दोनों के शव पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मौके पर एसपी साउथ आंशिका वर्मा, सीओ फरीदपुर सहित फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

15 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

21 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

1 day ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago