Advertisement

home

चोरी की तीन मोटरसाइकिलों समेत पांच शातिर चोर गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट (UP25BP 6860), चार मोबाइल फोन और 530 रुपये बरामद कर लिखापढ़ी की है। बरामद बाईकों में से एक स्थानीय कस्बा के मोहल्ला ललितपुरी में घर के बाहर खड़ी बाईक चोरी हुई भी शामिल है।
थाना मीरगंज में जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला ललितपुरी द्वारा 6 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बढ़ती बाइक चोरी घटनाओं के खुलासे को चुनौती के रूप में लेकर एसएसआई प्रमेंद्र कुमार पवार के पर्यवेक्षण में टीम गठित की।एसएसआई पीके पवार को मुखबिर आम से जानकारी हुई कि ऑटो लिफ्टर चोरी की हुई बाइक को कहीं बेंचने को ले जा रहे हैं।सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम को अमुक स्थान पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 7 अक्टूबर को आज अपरान्ह करीब 3:25 बजे बिजली घर तिराहे के पास से पांच अभियुक्त राजीव पुत्र सुरेशचंद निवासी ग्राम बलूपुरा, मोहित पुत्र मोहनस्वरूप, अजय पुत्र जगदीश, अर्जुन पुत्र दुर्योधन सभी निवासी मोहल्ला ललितपुरी, थाना मीरगंज, बरेली तथा कार्तिक पुत्र बघ्वा नोनिया निवासी झारखंड हाल निवासी सुभाषनगर, बरेली को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की।
गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने दो- तीन दिन पूर्व ललितपुरी मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट तैयार कराकर लगाई थी। दूसरी मोटरसाइकिल उन्होंने लगभग 20-25 दिन पहले ग्राम कूप थाना मिलक, जिला रामपुर के मेले से चोरी की थी, जिसकी नंबर प्लेट बाद में तोड़कर फेंक दी थी।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक लिखापढ़ी की। गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम में चौकी प्रभारी पंकज कुमार गौतम, दारोगा श्रीनिवास सिंह, हेका अनुज मलिक, कांस्टेबल अंकुर सिरौही, कांस्टेबल रजत मलिक, कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल बंटी पचहरा थाना मीरगंज शामिल रहे। लिखापढ़ी कर पांचो का चालान सक्षम न्यायालय किया गया जहां से जेल भेजा गया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

10 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

10 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

10 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

20 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago