Advertisement

home

बरेली बवाल का ऑपरेशन तौकीर : मुमताज़ के बरातघर और जिम को बीडीए ने किया सील

बरेली। 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को इज्जतनगर और शांतिनगर में दो संपत्तियों को सील किया गया। इनमें एक बरातघर और दूसरा जिम शामिल है।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए का कहना है कि दोनों ही निर्माण अवैध तरीके से बने थे और इन पर नक्शा स्वीकृत नहीं था। गुरुवार को दोपहर साढ़े तीन बजे बीडीए की टीम पुलिस बल के साथ शांतिनगर स्थित एसबी गार्डन बरातघर पर पहुंची और इसे सील कर दिया। बरातघर करीब तीन हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ था और इसका मालिक मुमताज़ है।
इसके बाद तसलीम के जिम को भी सील किया गया। जिम जिस भवन में चल रहा था, वह भी बिना अनुमति का अवैध निर्माण था। कार्रवाई के दौरान दोनों संपत्तियों के मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। भारी पुलिस बल तैनात रहा और आसपास के लोग अपने घरों की छत से कार्रवाई को देखते रहे।
शहर में बवाल के बाद से बीडीए ने करीब 100 संपत्तियों की जांच शुरू की है। मौलाना तौकीर के करीबी नफीस का एक बरातघर पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा चार बरातघर और तौकीर को पनाह देने वाले फरहत के मकान पर भी बीडीए ने ताला लगा दिया है।
बीडीए अधिकारियों के अनुसार शहर में अवैध निर्माणों की पूरी कुंडली तैयार की गई है। इसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच में जहां भी अवैध निर्माण पाया जा रहा है, वहां पहले नोटिस जारी किया जाता है और इसके बाद कार्रवाई की जाती है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

21 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

21 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

21 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

24 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago