Advertisement

home

पूरनपुर में धान खरीद निगरानी के दौरान फायरिंग, किसान नेता बाल-बाल बचे

पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में धान खरीद में गड़बड़ी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से की जा रही निगरानी के दौरान बुधवार देर रात बड़ा विवाद हो गया। बताया जाता है कि बाहरी धान लाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर फायरिंग की गई, जिसमें भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह बाल-बाल बच गए। गोली उनके हाथ की उंगली को छूते हुए निकल गई।

जानकारी के अनुसार, किसान नेता रंजीत सिंह सहित संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास निगरानी में थे। इसी दौरान लखीमपुर दिशा से धान से लदी ट्रॉलियां आती दिखीं। जब नेताओं ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। विरोध बढ़ने पर आरोपितों ने लगातार चार राउंड फायरिंग की। एक गोली रंजीत सिंह के हाथ को छूते हुए निकल गई।

घटना के बाद आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग गए। घायल किसान नेता को सीएचसी पूरनपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि पूरनपुर क्षेत्र में धान खरीद शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और पहले ही बाहरी धान की खरीद को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। बुधवार को दिनभर संयुक्त किसान मोर्चा ने राइस मिलों और क्रय केंद्रों पर साठगांठ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था।

शाम तक आंदोलन स्थगित करने के बाद किसान नेता निगरानी पर थे, तभी यह वारदात हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों और किसान संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

21 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

21 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

21 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

2 days ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

2 days ago