Advertisement

home

50 लाख कीमत के गुम और चोरी हुऐ 247 मोबाइल पुलिस ने किये बरामद 

बरेली।जनपद बरेली पुलिस ने आम जनमानस के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सितम्बर माह में कुल 257 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। इन सभी मोबाइल फोनों को गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में एक समारोह के दौरान उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली ने स्वयं मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे और लोगों से पुलिस के प्रति सहयोग बनाए रखने की अपील की। मोबाइल प्राप्त करते समय नागरिकों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष झलक रहा था। कई लोगों ने बरेली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने ईमानदारी और तकनीकी कुशलता से उनका मोबाइल वापस दिलाया।

हर माह चलाया जा रहा है विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में जिले में प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजकर उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों, सर्विलांस सेल और तकनीकी टीमों की संयुक्त टीम गठित की गई है।

टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, तकनीकी सहयोग और पुलिस कर्मियों के सतत प्रयासों से मोबाइल की लोकेशन और उपयोग की निगरानी की जाती है। इसके बाद मोबाइल की बरामदगी कर उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत मालिक को लौटाया जाता है।

2025 में अब तक 2089 मोबाइल बरामद
बरेली पुलिस की इस सतत मुहिम के तहत साल 2025 में अब तक कुल 2089 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.2 करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि न केवल बरेली पुलिस की तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि जनता के प्रति उनकी जवाबदेही और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।

जनता का बढ़ा विश्वास, पुलिस के मनोबल में वृद्धि
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ता है, बल्कि पुलिस कर्मियों का मनोबल भी ऊँचा होता है। इस अवसर पर कई मोबाइल धारकों ने कहा कि बरेली पुलिस का यह प्रयास प्रशंसनीय है और इससे जनता को यह विश्वास हुआ है कि पुलिस उनकी हर समस्या में सहयोगी है।

भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान
बरेली पुलिस ने आम नागरिकों को आश्वासन दिया है कि गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि हर पीड़ित व्यक्ति को उसका मोबाइल फोन वापस मिल सके और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिल सके।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

12 hours ago

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…

12 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

12 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

16 hours ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

16 hours ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

17 hours ago