Advertisement

home

26 सितंबर को हुऐ बबाल को लेकर एसएसपी की मौजूदगी में किया फ्लैग मार्च, शांति पूर्वक हुई जूमे की नवाज बरेली में फिर लौटा अमन चैन

बरेली। 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद भड़की अराजकता के बाद इस शुक्रवार को बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।
शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने अफसरों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शहर को सेक्टर स्कीम के तहत कई हिस्सों में बांटा गया था और हर कोने पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, जबकि कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग होती रही।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूसरे जिलों से आए चार एएसपी, चार सीओ, 40 इंस्पेक्टर और करीब 700 पुलिसकर्मियों के साथ जिले के 4500 जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया।

त्वरित कार्रवाई के लिए 20 महिला पुलिस टीमें भी तैनात रहीं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए रहे।

सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अमन और सौहार्द के माहौल में अदा की गई। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के बुलावे पर बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने शहर में उपद्रव किया था। उस घटना के बाद से पुलिस सतर्क है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।

इस शुक्रवार को बरेली ने राहत की सांस ली पूरा शहर अमन-चैन के माहौल में डूबा रहा और लोगों ने शांति से नमाज अदा की।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

5 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

7 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

8 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

9 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

19 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

19 hours ago