रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। बरेली के विकास को नई रफ्तार देते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को शहरवासियों को 49.32 करोड़ रुपये की 130 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जीआईसी स्थित स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम से रिमोट के जरिए योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मंत्री ने कहा कि बरेली में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य हो रहे हैं और साल के अंत तक शहर में हर ओर चमक दिखाई देगी। उन्होंने मंच से कहा कि मेयर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने मिलकर विकास की गति तेज की है।
इस मौके पर नगरायुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि कुल परियोजनाओं में से 35.79 करोड़ की लागत से 53 कार्यों का शिलान्यास और 3.41 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, एनिमल बर्थ सेंटर और अन्य शहरी सुविधाएं शामिल हैं।
मंत्री एके शर्मा शुक्रवार रात सर्किट हाउस पहुंचे थे और शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वे जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नबावगंज विधायक एमपी आर्य, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, दोनों एमएलसी बहोरन लाल मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…