Advertisement

home

चेकिंग के दौरान एक युवक गिरफ्तार, 575 ग्राम अफीम बरामद

बरेली। रेलवे प्लेटफॉर्म पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 575 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी थाना बरेली जंक्शन की टीम प्लेटफार्म नंबर-1 पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध हालत में एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान दुर्वेश कुमार निवासी थाना बिशारतगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

जीआरपी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाया और कहां सप्लाई करने जा रहा था।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

4 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

6 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

8 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

8 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

18 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

18 hours ago