Advertisement

home

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आईपीएस बन देश सेवा करना चाहती हैं एक दिन की प्रधानाचार्य रिया श्रीवास्तव

बरेली ।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार कों मीरगंज के सन्त मंगलपुरी इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा रिया श्रीवास्तव कों एक दिन की प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। रिया ने बताया कि वह आई पी एस बन देश सेवा करना चाहती हैं।एक दिन की प्रधानाचार्य रिया कों कालेज के उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी,प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता,ने प्रमाण पत्र दिया।
बता दें कि वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 चल रहा हैं। मिशन शक्ति का अर्थ हैं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन। शनिवार कों मीरगंज के सन्त मंगलपुरी इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा रिया श्रीवास्तव कों एक दिन का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। रिया के पिता सीताराम तथा माता नीलम दोनों इंटर मीडियट तक पढ़े हैं पर वे अपनी बेटी कों आई पी एस के रूप में देखना चाहते हैं। उनकी बेटी रिया भी पिता के सपने कों अपना सपना मानती हैं। रिया के पिता एक प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि माँ ग्रहणी हैं। मूल रूप से मीरगंज के गांव नंदगाँव की रहने वाली रिया ने बताया कि एक दिन की प्रधानाचार्य बनकर बहुत ख़ुश हूँ। इस उपलब्धि से आँखों में खुशी के आंसू आ गये। कालेज के उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने रिया कों उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

20 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

20 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

20 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

23 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago