Advertisement

home

हिन्दू महासभा की बरखेड़ा इकाई का हुआ गठन


बरखेड़ा । अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बरखेड़ा स्थित जय गुरुदेव मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठान पर शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, हिन्दू समाज की एकता को सुदृढ़ करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बरखेड़ा नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें संजीव मौर्य को नगर अध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा को नगर महामंत्री, दीपक रस्तोगी एवं अनिल कुमार को नगर उपाध्यक्ष, ओमकार, सुनील कुमार एवं कान्ता प्रसाद को नगर मंत्री, जबकि धनपाल एवं धर्मवीर को नगर सचिव का दायित्व सौंपा गया।
सभा का संचालन बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने किया तथा बैठक का समापन जिला उपाध्यक्ष अमन संजोग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमन संजोग, जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडेय, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष बीसलपुर सुनील अवस्थी, नगर उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा तथा युवा नगर अध्यक्ष पूरनपुर विकास गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नवगठित नगर इकाई को शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा का उद्देश्य समाज में एकता, धर्म रक्षा और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल बनाना है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और हिन्दुत्व की भावना को सशक्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा जिले में धर्म रक्षा, गौसंरक्षण और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न अभियानों पर कार्य कर रही है।
नगर अध्यक्ष बीसलपुर सुनील अवस्थी ने संगठन के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का एक प्राचीन संगठन है, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता से पहले हुई थी और इसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा समाज, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडेय ने कहा कि हिन्दू महासभा सदैव राष्ट्रहित और धर्म रक्षा के लिए समर्पित रही है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
नवगठित टीम के सदस्यों ने संगठन की नीतियों पर चलते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

22 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

22 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

22 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

2 days ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

2 days ago