Advertisement

home

इंटर के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में शनिवार दोपहर एक युवक ने घर के कमरे में खुद को गोली मार ली। 18 वर्षीय अंकित शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो अंकित खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।
परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे अंकित अपने कमरे में गया था। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। छोटा भाई अर्जुन दौड़ता हुआ कमरे में पहुंचा तो वह यह दृश्य देखकर सन्न रह गया। आनन-फानन में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अंकित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और साथ में कारपेंटर का काम करता था। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है। मां राखी शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

20 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

20 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

20 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

23 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago