बरेली : कलक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई।बुजुर्ग को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के मुताबिक आंवला तहसील क्षेत्र के एक बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां जनता दर्शन के दौरान डीएम फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी तेज-तेज सांसें चलने लगी। यह देख डीएम तुरंत अपनी कुर्सी से उठे और बुजुर्ग के पास पहुंचे और उनसे हाल पूछा।डीएम के निर्देश पर तत्काल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…