Advertisement

home

पीलीभीत:जिला न्यायालय में अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, वकीलों में आक्रोश

रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव

पीलीभीत।जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, जब अधिवक्ता ओमपाल वर्मा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बरखंडी गांव निवासी अधिवक्ता ओमपाल वर्मा एक पुराने हत्या के मुकदमे की तारीख लेने न्यायालय पहुंचे थे। तभी मुकदमे के वादी पक्ष से जुड़े बृजनंदन और सुरेंद्र ने अचानक उन पर हमला कर दिया। दोनों ने बिना किसी कहासुनी के वकील पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में अधिवक्ता के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल अधिवक्ता को साथी वकीलों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ओमपाल वर्मा पर भी पूर्व में हत्या का मुकदमा दर्ज है और हमलावर उसी मुकदमे के वादी पक्ष से जुड़े थे।

इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने हमले की तीखी निंदा करते हुए कहा कि न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की वारदात अस्वीकार्य है। उन्होंने परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

19 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

19 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

19 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

22 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

22 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago