Advertisement

home

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ यज्ञ, मुस्लिम समुदाय के लोग भी हुए शामिल

 

पीलीभीत। परम पूज्य संत श्रीहित प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से मंगलवार सुबह बरेली के त्रिवटी नाथ स्थित सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वान ब्राह्मणों ने एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ पंडित सुशील पाठक, महंत श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर, श्यामगंज की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

रोग नाश के लिए विशेष मंत्रों से हुई आहुतियां
सुबह 7 बजे से शुरू इस यज्ञ में 9 किलो विशेष हवन सामग्री के साथ रोग नाश और संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। यज्ञ पुरुष भगवान के समक्ष महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी आहुति
इस अवसर पर हिन्दू धर्म के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय से भी लोग शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने भी यज्ञ में आहुति देकर संत श्रीहित प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

शहर के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पंडित सुशील पाठक के साथ किशोरी दास, संजीव चौहान, पंडित सत्येंद्र शास्त्री, गिरिराज सिंह, संजीव मिश्रा, पत्रकार पंकज शर्मा, अशोक चौहान, पंडित विनोद शर्मा, दुष्यंत सिंह सोलंकी, शिवम गुप्ता, हरिकिशन शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, श्रीमती शेफाली चौहान, श्रीमती ममता सक्सेना, श्रीमती गुड्डी देवी, ओंकार सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, रिशिपाल उपाध्याय, राधेश्याम, नरेंद्र अग्निहोत्री, पंडित रामनिवास शर्मा, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह सोलंकी, भगवानदास, राजकुमार और अभिषेक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ यज्ञ
शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर, श्यामगंज पुल के नीचे आयोजित यह यज्ञ पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। सभी भक्तों ने महाराज श्रीहित प्रेमानंद जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

20 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

21 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

21 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

2 days ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

2 days ago