बरखेड़ा।गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी माँ आदि शक्ति ट्रस्ट की तरफ से मेला मैदान में मंगलवार को माँ भगवती का 34 वां विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर को किया गया।जिसमे ज्वाला मईया की ज्योति लाई गई ज्योति का विधविधान से जागरण ट्रस्ट के सदस्यों ने पूजा अर्चना कर ज्योति स्थापित की।पूजा अर्चना के बाद माँ के भजनों से पंडाल गूँजता रहा।गायक कलाकारों के भजनों से माँ के भजन गाये गए। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्वाला मईया से लाई गई ज्योति का पं शिवम मिश्रा के द्वारा पंडाल में पूजन कराया गया।उसके बाद जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से की गई।आंवला से भजन गायक प्रिया ने गाया कौन है राजा कौन भिखारी…. भजन गायक संदीप मस्ताना कानपुर ने दिया जिसने जन्म,ऐसी माँ का करम सुंदर भजन सुनाए।भजन गायक शनि चड्डा मुरादाबाद ने तेरे दर पर आया लाल शेरा वालिए,तेरे नाम से ही गुजारा।गायक कलाकार पूजा साथक ने सारी दुनिया मे गूँजे शेरा वाली की जयकार सुंदर सुंदर भजनों के साथ नन्दी,शंकर पार्वती, माता काली एवं राम दरबार,राधा रानी की सुंदर सुंदर झांकिया प्रस्तुत की गई।तथा तारा रानी की कथा के बाद आरती वंदना के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।इसके बाद एवं माता रानी की प्रतिमा एवं ज्योति को बुद्धवार की सुबह 9 बजे माता रानी की प्रतिमा व ज्वाला मईया से लाई गई ज्योति का माँ आदि शक्ति ट्रस्ट के सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ देवहा नदी तट पर विषर्जन किया।कमेटी के ब्रजेश गंगवार,राज बन्धन मिश्रा,पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता,कमलेश शर्मा,शेर सिंह,पप्पू शर्मा,अभिषेक गोस्वामी,रजत जयसवाल,पवन सक्सेना,प्रेम सक्सेना,कौशल मिश्रा,अमर जीत यादव,धीरज गुप्ता,विश्वदेव गंगवार,राजेश गंगवार,रामजी गुप्ता,भरत गंगवार,सहित आदि लोग मैजूद रहे।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…