Advertisement

home

मेले में रामलीला देखकर लौट रहे युवक की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या, तीन आरोपी हिरासत में 

बरेली। जनपद के विथरी चैनपुर थाना इलाके के रजउपरसपुर गांव में बुधवार देर रात्रि उस समय मातम पसर गया, जब रामलीला देखकर घर लौट रहे एक युवक की रास्ते में घेर कर बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक यादव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रामकिशन यादव के रूप में हुई। जोकि शंकर प्लाइबुड फैक्ट्री में काम करता था। और पिता सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं।

बीच रास्ते पर थम गई अभिषेक की जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभिषेक रामलीला देखकर घर लौट रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ बार कर दिये। एक बार सीधे अभिषेक के सीने में लगा, जिससे लहूलुहान होकर अभिषेक जमीन पर गिर गया। और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।
आनन फानन में स्थानीय लोग उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।

छलका दर्द तो फफक कर रो पड़े पिता बोले 

मृतक अभिषेक यादव के पिता रामकिशन यादव, जोकि सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं, ने फफकते हुए कहा कि-
मेरा वेटा पूरी ईमानदारी से काम करता था। उसे झूठे केस में फंसाया गया था, जिसके कारण उसका वेटा 6 माह जेल में रहा था। और अब पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई। जिसने भी उसके पुत्र की निर्मम हत्या की है, उसने अपनी पत्नी की भी पहले हत्या की थी। रामकिशन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर ऐसे हत्यारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

क्या हुई पुलिस कार्रवाई

बाइट पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता रामकिशन की तहरीर पर तीन आरोपियों सतीश, बृजपाल और सुंदर लाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि मृतक और आरोपियों के मध्य पुरानी रंजिश चल रही थी।

गांव रजउपरसपुर में सन्नाटा और मातम छाया

अभिषेक यादव की निर्मम हत्या के बाद से गांव रजउपरसपुर में दहशत और गुस्सा का माहौल बना हुआ है। और सभी तरफ सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जोकि गांव की हर गतिविध पर पूरी निगरानी रखे हुए है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

19 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

19 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

19 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

22 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

22 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago