Advertisement

home

खाद न मिले तो किसान कंट्रोल रूम में करें शिकायत

 

बरेली । जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि जिले में खाद का अभाव नहीं है।
रबी फसलों में प्रयोग हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में सहकारी समितियों, अन्य व निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया 5,56,355 बैग (25036 गै०टन), डी०ए०पी० 98,800 बैग (4940 मै०टन), एन०पी० के० 2,01,200 बैग (10060 मै०टन), एम०ओ०पी० 36520 बैग (1826 मै०टन) व सिंगल सुपर फास्फेट 71,780 बैग (3589 मै०टन) उपलब्ध है
जो वर्तमान समय के लिये पर्याप्त है। माह अक्टूबर 2025 तक के लक्ष्य के सापेक्ष सभी उर्वरकों अधिक मात्रा में उपलब्ध है वर्तमान में यूरिया का लक्ष्य 3974 व उपलब्धता 26872, डी०ए०पी० का लक्ष्य 4364 व उपलब्धता 6445, एन०पी०के० का लक्ष्य 5082 व उपलब्धता 11465, एम०ओ०पी० का लक्ष्य 400 व उपलब्धता 2691 एवं सिंगल सुपर फास्फेट का लक्ष्य 764 व उपलब्धता 4105 है।
उर्वरक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी जो प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सॉय 05ः00 बजे तक क्रियाशील है।
जिसका नम्बर 8126423416 है जिस पर कोई भी किसान उर्वरक सम्बंधी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उनकी समस्या का तत्काल मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

17 hours ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

17 hours ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

24 hours ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago