Advertisement

home

धनतरेस और दीपावली त्योहारों शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल में मानने को लेकर बरेली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 

बरेली। आगामी धनतेरस और दीपावली त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। शनिवार शाम पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला। एडीजी रमित कुमार शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मनीष पारीक के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए कानून-व्यवस्था और शांति का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई, जो कचहरी रोड, चौकी चौराहा, स्टेशन रोड, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, किला, बरेली कॉलेज रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर त्योहारों के दौरान शांति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

एडीजी रमित कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, जबकि बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं ट्रैफिक पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि त्योहारी भीड़ के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

19 hours ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

21 hours ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

23 hours ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

1 day ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

1 day ago