बरेली।थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने रावण वध कार्यक्रम के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया आला-ए-कत्ल (चाकू) भी बरामद हुआ है।
15 अक्टूबर को ग्राम रजऊ परसपुर में रावण वध कार्यक्रम के दौरान अभिषेक यादव की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान ये तीनों आरोपी घटना में संलिप्त नहीं पाए गए। पुलिस की पड़ताल में पांच नए लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को आवश्यक साक्ष्यों के साथ न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…