Advertisement

home

बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ की मार्फिन बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 किलो 186 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम वाहन (UP 27 BT 8276) भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बारादरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से मार्फिन की बड़ी खेप डिलीवर होने वाली है। इस पर पुलिस ने डोहरा रोड स्थित बॉयज हॉस्टल के पास घेराबंदी की और मौके से सिराज अहमद पुत्र नवी अहमद निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी सुरेंद्र शर्मा निवासी देवचरा, बरेली अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी में डीसीएम के नीचे बने गुप्त कैविन से चार पैकेटों में मार्फिन बरामद हुई। पूछताछ में सिराज ने बताया कि वह सुरेंद्र शर्मा के साथ मिलकर पंजाब, हरियाणा, और नागालैंड से मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि डीसीएम में विशेष छिपा हुआ कैविन तैयार कराया गया था ताकि पुलिस चेकिंग में पकड़ा न जा सके।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में टीम गठित कर छापेमारी जारी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

18 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

18 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

18 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

21 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

23 hours ago