Advertisement

home

संजय निषाद का सपा पर निशाना — बोले, “इंजन सही होता तो लोग क्यों उतरते!

बरेली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के “प्रबल इंजन” वाले स्लोगन पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर इंजन सही होता तो लोग उसमें से क्यों उतरते? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा में शामिल कई नेता पार्टी छोड़कर जा चुके है।

संजय निषाद ने कहा यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में अब तक कोई मुस्लिम दंगा नहीं हुआ, जो यह साबित करता है कि प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और वहां भी विकास का इंजन पटरी पर दौड़ेगा। उनका पूरा समर्थन एनडीए को है। वहीं उन्होंने सीएम योगी के हलाल पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है शरियत से नहीं।

यह बयान उन्होंने बरेली सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर “प्रबल इंजन, सपा का विजन” वाला स्लोगन लगाया गया था, जिस पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Express views

Recent Posts

भाजयुमो कार्यकर्ता को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी भी सीज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली ।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष को बरेली पुलिस…

15 hours ago

बरसात पहले ही बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बरेली : जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी…

1 day ago

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार

बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…

1 day ago

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…

2 days ago

कान्हा गौशाला को लेकर हिंदू महासभा हुई उग्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…

2 days ago

बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची से नाम गायब होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…

2 days ago