Advertisement

home

बरेली : तौकीर रजा के खिलाफ बहू निदा खान ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

बरेली।मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ उनके खानदान की बहू रह चुकीं निदा खान ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। निदा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर तौकीर रजा और उनके संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निदा खान ने कहा कि “तौकीर रजा के संगठन की सोच तालिबानी है और वही सोच समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि तौकीर रजा को आज जो परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, वह उनके अपने कर्मों का फल है।

निदा खान ने कहा कि “तौकीर रजा की वजह से तमाम मुस्लिम समाज बर्बाद हुआ है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से मुझे लगातार धमकियाँ मिल रही हैं। अंजान नंबरों से फोन कर डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। यदि मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार तौकीर रजा ही होगा।”

निदा खान इस समय आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी नाम से सामाजिक संस्था चला रही हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं के अधिकारों और न्याय के लिए कई बार आवाज उठाई है।

ज्ञात हो कि निदा खान की शादी पहले मौलाना तौकीर रजा के परिवार में हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों से उनका अपने पति से विवाद चल रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

7 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

7 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

7 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

9 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago