बरेली।राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली-रामपुर पर ग्राम कुल्छा खुर्द पेट्रोल पंप कट (थाना मीरगंज क्षेत्र) के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मिलक (जनपद रामपुर) निवासी विनय कुमार अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से बरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर इलाज हेतु बरेली के अस्पताल भेजा।
सूचना मिलने पर लभारी चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों वाहनो ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…
बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…
बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…